Table of Contents
वेजिटेबल मैगी मसाला ओट्स | Vegetable Maggi Oats Recipe
नमस्कार आप का BajiyaNews.com वेबसाईट पर हार्दिक स्वागत है इस पोस्ट में Vegetable Maggi Oats Recipe (वेजिटेबल मैगी मसाला ओट्स) बनाने मे उपयोगी सामग्री एवं वेजिटेबल मैगी मसाला ओट्स बनाने की बनाने कि विधि, से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई गई है | यह रेसिपी काफी हेल्दी और टेस्टी होती है ।आप इसे 10 से 15 मिनट में आराम से बना सकते हैं। Vegetable Maggi Oats Recipe in hindi
वेजिटेबल मैगी मसाला ओट्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
आपके पास जो भी ग्रीन वेजिटेबल हो आप उसे ले सकते हैं। जैसे :- मटर, बीन्स, गाजर ,टमाटर,हरा प्याज ,हरा लहसुन,हरा मिर्च हरा धनिया आदि ले सकते हैं। आलू, ओट्स, मैग्गी, प्याज, तेल, नमक, टोमैटो सॉस। यदि आप दो लोगों के लिए ये रेसिपी बना रहे हैं तो 5 रू वाली एक मैग्गी लें। लगभग 100 ग्राम ओट्स लें। वेजिटेबल आपको जितना पसंद है उतना डाल सकते हैं। यदि आपका वजन ज्यादा है तो आप वेजिटेबल ज्यादा यूज करें। 2 लोगों के लिए एक छोटे आलू का प्रयोग करें।
वेजिटेबल मैगी मसाला ओट्स बनाने की बनाने कि विधि
Vegetable Maggi बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही लें । कड़ाही को गैस पर 2 मिनट मीडियम फ्लेम पर रखे। कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल डाले। तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डाले। प्याज को हल्का सा फ्राई करे। इसमें कटी हुई आलू डालें। लगभग 2 से 3 मिनट आलू को फ्राई करे। गाजर और बीन्स को डाले और थोड़ी देर फ्राई करें। जो भी वेजिटेबल आपने ली है उन सबको थोड़ी देर फ्राई करना है। फिर हल्का सा नमक डालकर कड़ाही को प्लेट से ढक दें। लगभग 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं। 5 मिनट बाद सारी वेजिटेबल लगभग पक गई होंगी। अब आप इसमें मैग्गी मसाला ऐड करें।
इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालें। उबाल आने लगे तो इसमें मैग्गी डाले। 2 मिनट में मैग्गी पक जाएगी। अब इसमें ओट्स ऐड करें। यदि आपको टोमैटो सॉस पसंद है तो जरूर ऐड करें। टोमैटो सॉस से स्वाद और अच्छा हो जाता है। अब अच्छे से मिक्स करें और 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें। अब इसमें बारीक काटा हुई धनिया पत्ती, हरा प्याज डालें। 2 मिनट बाद इसे खाना शुरू करें।
“पोस्ट अच्छी लगे तो इस शेयर अवश्य करें – धन्यवाद”