बुद्ध पुर्णिमा Buddha Purnima
नमस्कार, आप सभी का BajiyaNews.com वेबसाईट पर स्वागत है, इस पोस्ट में बुद्ध पूर्णिमा कब और क्यों मनाया जाता है ? इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई गई है, बुद्ध पुर्णिमा Buddha Purnima बैशाख पुर्णिमा Vaishakh Purnima, बुद्ध पुर्णिमा कब और क्यों मनाई जाती है, buddha purnima kab mnai jati hai, vaishakh purnima kab mnai jati hai
प्रतिवर्ष वैशाख माह की पुर्णिमा को बुद्ध पुर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इसके बारे में मान्यता है की बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध को बैशाख पुर्णिमा के दिन ही बोधगया नामक स्थान पर बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस पुर्णिमा को भारतवर्ष में बुद्ध पुर्णिमा के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन बोधगया और सारनाथ में प्रार्थना करने के लिए आते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के समय यहाँ बहुत ही हर्षोल्लास का महौल बना रहता है।
हिन्दू धर्म के अनुयायी बुद्ध को भगवान विष्णु के नौवें अवतार के रूप में मानते हैं। अतः हिंदुओं के लिए भी यह दिन पवित्र माना जाता है। दोनों ही धर्मों के लोग बुद्ध पुर्णिमा को बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। बौद्ध धर्मवलंबी इस दिन श्वेत वस्त्र धरण करते हैं और बौद्ध मठों में एकत्रित होकर सामूहिक प्रार्थना करते हैं। इस दिन ये व्रत-उपवास रखते हैं और गरीबों को दान दिया करते हैं।
वैसे देखा जाए तो प्रत्येक माह की पुर्णिमा श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित होती है। शास्त्रों में भी पुर्णिमा के दिन तीर्थस्थलों में गंगा स्नान विशेष महत्व बताया गया है। बैशाख पुर्णिमा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इस पुर्णिमा को भाष्कर देव अपनी उच्च राशि मेष में होते हैं, चंद्रमा भी उच्च राशि तुला में। शास्त्रों में पूरे बैशाख में गंगा स्नान का महत्व बताया गया है, जिसमें पुर्णिमा स्नान सबसे फलदायी है।
बुद्ध पुर्णिमा Buddha Purnima बैशाख पुर्णिमा Vaishakh Purnima, बुद्ध पुर्णिमा कब और क्यों मनाई जाती है, buddha purnima kab mnai jati hai, vaishakh purnima kab mnai jati hai
“पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर अवश्य करें – धन्यवाद”